Please wait
प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में यूसीसी लागू करने के लिए विधेयक, पारिवारिक कानूनों में बड़े बदलाव की संभावना Sudhir wins historic कल्याण बनर्जी ने किया मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का समर्थन Sudhir wins historic तारातला हादसे में पूर्व मेयर फिरहाद एवं दो पार्षदों के नाम शिकायत दर्ज; मरने वालों की संख्या हुई 17 Sudhir wins historic तारातला में निर्माणाधीन गोदाम की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत, 18 को बचाया गया Sudhir wins historic भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic

बंगाल में 02 मार्च को भाजपा की ‘परिवर्तन यात्रा’ की शुरुआत करेंगे अमित शाह

पहले कार्यक्रम के अनुसार केंद्रीय गृह मंत्री को 01 मार्च को रायदीघी से ‘परिवर्तन यात्रा’ को हरी झंडी दिखानी थी। हालांकि पार्टी सूत्रों के अनुसार 01 मार्च को उन्हें मुंबई में गुरु तेग बहादुर को श्रद्धांजलि देने के कार्यक्रम में शामिल होना है। इसी कारण रायदीघी का कार्यक्रम एक दिन के लिए स्थगित कर दिया गया।

27 Feb 2026

बंगाल में 02 मार्च को भाजपा की ‘परिवर्तन यात्रा’ की शुरुआत करेंगे अमित शाह

कोलकाता। विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की प्रस्तावित ‘परिवर्तन यात्रा’ में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की भागीदारी एक दिन के लिए टाल दी गई है। अब वह 01 मार्च के बजाय 02 मार्च को दक्षिण 24 परगना जिले के रायदीघी से यात्रा की शुरुआत करेंगे।

पहले कार्यक्रम के अनुसार केंद्रीय गृह मंत्री को 01 मार्च को रायदीघी से ‘परिवर्तन यात्रा’ को हरी झंडी दिखानी थी। हालांकि पार्टी सूत्रों के अनुसार 01 मार्च को उन्हें मुंबई में गुरु तेग बहादुर को श्रद्धांजलि देने के कार्यक्रम में शामिल होना है। इसी कारण रायदीघी का कार्यक्रम एक दिन के लिए स्थगित कर दिया गया।

परिवर्तित कार्यक्रम के तहत अमित शाह एक मार्च की रात करीब 10 बजे मुंबई से कोलकाता पहुंचेंगे। इसके बाद दो मार्च को पूर्वाह्न लगभग 11:15 बजे विशेष हेलीकॉप्टर से रायदीघी के लिए रवाना होंगे और दोपहर करीब 12 बजे ‘परिवर्तन यात्रा’ के कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे।

भाजपा के राज्य स्तरीय नेताओं के अनुसार पश्चिम बंगाल में पार्टी के कुल 10 सांगठनिक प्रभाग हैं, जिनमें से नौ को ‘परिवर्तन यात्रा’ के तहत शामिल किया जाएगा। राज्य की राजधानी कोलकाता से किसी भी यात्रा की शुरुआत नहीं होगी।

अमित शाह के अलावा पार्टी के कई वरिष्ठ नेता भी अलग-अलग चरणों में इस अभियान में शामिल होंगे। इनमें केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन केंद्रीय मंत्री जे पी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी तथा महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस शामिल हैं।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


बंगाल में 02 मार्च को भाजपा की ‘परिवर्तन यात्रा’ की शुरुआत क
पहले कार्यक्रम के अनुसार केंद्रीय गृह मंत्री को 01 मार्च को रायदीघी से ‘परिवर्तन यात्रा’ को हरी झंडी दिखानी थी। हालांकि पार्टी सूत्रों के अनुसार 01 मार्च को उन्





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News